मेहंदी, राखी एवं थाली सजाओ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मेहंदी, राखी एवं थाली सजाओ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मथुरा । जैन इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया, छात्राओं ने मेहंदी रचाओ, राखी एवं थाली सजाओ प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी कला, रचनात्मकता एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया, प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने आकर्षक एवं मनमोहक मेहंदी डिजाइनों के साथ साथ रंग बिरंगी तथा सुसज्जित राखी की थालियां तैयार कर सभी का मन मोह लिया ।
(75).jpg)
छात्राओं की रचनात्मकता, कलात्मक कौशल और उत्साह देखते ही बनता था, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रदान कर सम्मानित किया गया, इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध समिति के रजनीश जैन एडवोकेट, अवनीश जैन एवं समस्त परिवार, विद्यालय के प्रधानाचार्य निखिल अग्रवाल, विभा पांडे मैडम, मनीषा जैन, डी0के0 सिंह, अनुपम गुप्ता, गुंजन चौबे एवं गोपाल प्रसाद सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा।
विद्यालय परिवार ने कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, आत्मविश्वास, कलात्मक अभिव्यक्ति तथा भारतीय संस्कृति और त्योहारों के प्रति प्रेम एवं सम्मान की भावना को बढ़ावा देती हैं, कार्यक्रम का वातावरण हर्ष, उल्लास और उत्साह से भर गया, छात्राओं ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से रक्षाबंधन पर्व की सुंदर सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत की और विद्यालय परिसर को उत्सवमय बना दिया ।







.jpeg)











