गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर आयोजित किया सम्मान समारोह
गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर आयोजित किया सम्मान समारोह
वृंदावन । अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा दुसायत क्षेत्र स्थित ठाकुर राधा स्नेहबिहारी मंदिर में गोस्वामी तुलसीदास जयंती के अवसर पर तुलसी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, ब्रज प्रदेश अध्यक्ष बिहारी लाल वशिष्ठ ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास प्रकांड विद्वान थे, रामचरितमानस जैसे महाकाव्य की रचना कर मानव जाति को अमूल्य उपहार प्रदान किया, महामंत्री राजेश पाठक ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरितमानस के द्वारा भगवान राम को जन-जन में स्थापित किया ।
.jpg)
पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के श्रीहरि सुरेशचार्य ने कहा कि ब्राह्मणों ने सदैव परोपकार में अपना जीवन व्यतीत किया आज के समय में ब्राह्मणों पर कुठाराघात हो रहा है, इससे पूर्व गोस्वामी तुलसीदास के चित्रपट और रामचरित मानस ग्रंथ का वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूजन-अर्चन किया, इस अवसर पर गोविंद प्रसाद शर्मा, अजय शर्मा, महामंडलेश्वर डॉ0 आदित्यानंद, जगदीश गोस्वामी, महंत बाबा रामदास, आचार्य अनिल शास्त्री, बालकिशन शर्मा बालो पंडित, राजेश शास्त्री, पुंडरीक कृष्ण शास्त्री, राज नारायण गौड़, आचार्य गोपाल शास्त्री, राजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे ।
.jpg)






.jpeg)











