देवीपुरा में शॉर्ट सर्किट से रेडीमेड शोरूम और गोदाम लगी आग

देवीपुरा में शॉर्ट सर्किट से रेडीमेड शोरूम और गोदाम लगी आग
-व्यापार मंडल ने डीएम से की पीड़ितों को राहत कोष से मदद और जांच की मांग
  मथुरा । सदर तहसील के अंतर्गत अलवर पुल के निकट देवीपुरा में मुख्य मार्ग पर स्थित एक दुकान एवं मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में सब कुछ जलकर खाक हो गया, हादसा 31 अगस्त और 1 सितंबर की मध्य रात्रि लगभग 12:30 बजे का है, जानकारी के अनुसार मुख्य मार्ग पर गिर्जराज सिंह का मकान है जिसके आगे की दुकान में मुकेश अग्रवाल की रेडीमेड कपड़ों, सूट-साड़ी एवं जूता-चप्पल की दुकान एवं गोदाम किराए पर संचालित है । 
   अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, दुकान एवं गोदाम में रखा लाखों रुपये का रेडीमेड कपड़ा, जूता-चप्पल सहित समस्त सामान जलकर खाक हो गया, वहीं मकान भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, घटना की सूचना पर अग्निशमन विभाग की तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है । 


  व्यापार मंडल द्वारा सौंपे गए पत्र में मंडल के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने मांग की है कि क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा स्थलीय जांच एवं क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाए, जिलाधिकारी राहत कोष से तत्काल पीड़ित दुकानदार मुकेश अग्रवाल एवं मकान मालिक गिर्राज सिंह को आर्थिक राहत प्रदान की जाए और उत्तर प्रदेश सरकार को भी रिपोर्ट भेजकर आर्थिक सहायता दिलाई जाए ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2005070
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.