सिर्फ रूट चमकाने से नहीं बदलेगी तस्वीर, व्यापारियों ने दी नसीहत

सिर्फ रूट चमकाने से नहीं बदलेगी तस्वीर, व्यापारियों ने दी नसीहत
-बैरिकेडिंग से बढ़ती है परेशानी, शहर चमकाने के नाम पर खानापूर्ति का आरोप
   मथुरा । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मथुरा में मनाया जाना है, जहाँ भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं पहुंच रहे है, वहीं शहर की जमीनी व्यवस्थाओं को लेकर व्यापारी वर्ग में नाराजगी भी सामने आने लगी है, व्यापारियों का आरोप है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा मुख्य मार्गों और कार्यक्रम स्थलों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में पूरी ताकत झोंकी जा रही है लेकिन शहर के अंदर के हिस्सों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं ।


  व्यापारियों का कहना है कि कहीं सड़कें टूटी पड़ी हैं तो कहीं जाम की समस्या आम लोगों और श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी परेशानी खड़ी हो जाती है, उनका कहना है कि वे लंबे समय से शहर की बदहाल सड़कों, यातायात व्यवस्था और अन्य समस्याओं को लेकर आवाज उठाते रहे हैं लेकिन उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो सका है, उनका कहना है कि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले कुछ चुनिंदा मार्गों पर साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और अन्य व्यवस्थाएं कराकर खानापूर्ति कर दी जाती है जबकि शहर के अंदर की वास्तविक स्थिति पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता है ।


   व्यापारी वर्ग का कहना है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जगह-जगह बैरिकेडिंग और यातायात प्रतिबंध लगाए जाने से आम लोगों के साथ साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है, बाजारों में पहुंचने वाले ग्राहकों, स्थानीय व्यापारियों और रोजमर्रा के काम से निकलने वाले लोगों को कई बार लंबा रास्ता तय करना पड़ता है, व्यापारियों का कहना है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मथुरा का सबसे बड़ा धार्मिक पर्व है, ऐसे में व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलें और स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित नही हो ।


  नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के पदाधिकारियों ने कहा कि बरसात के दौरान होने वाले जलभराव का कोई समाधान नहीं कर सका है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के लिए की जा रही तैयारियों की कुछ देर के लिए आई बरसात ने पोल खोल दी, श्रीकृष्ण जन्मस्थान के निकट स्थित भूतेश्वर अंडरपास पर नगर निगम की ओर से दो से तीन घंटे के लिए यातयात को बंद कर दिया गया जबकि गत दिनों करीबन 6 करोड़ की लागत से हुए विकास कार्य से समस्या के समाधान का दावा किया गया था ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2005066
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.