धूमधाम से मनेगी महाराजा अग्रसेन जयंती, कलश यात्रा की तैयारियां
धूमधाम से मनेगी महाराजा अग्रसेन जयंती, कलश यात्रा की तैयारियां
-108 बहनें सिर पर मंगल कलश रखेंगी, रथ पर विराजेंगी माधवी माता 18 रानियों संग
मथुरा । बोलो महाराजा अग्रसेन जी की जय के जयघोष के साथ अग्रोहा विकास ट्रस्ट जिला मथुरा समिति की एक बैठक स्थानीय होटल में आयोजित हुई, बैठक में आगामी महाराज श्री अग्रसेन जयंती के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 32वीं भव्य कलश यात्रा, पुष्पांजलि एवं महाराजा श्री अग्रसेन जी के अभिषेक का भव्य आयोजन करने का निर्णय लिया गया, बैठक में ट्रस्ट के मंत्री तुलसी गर्ग ने कलश यात्रा के विषय में प्रकाश डाला ।
(126).jpg)
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक सीए प्रवीण बंसल एवं कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ0 डी0डी0 गर्ग को बनाया गया है, अध्यक्ष विजय मास्टर ने बताया कि कलश यात्रा में 108 बहनें सिर पर मंगल कलश धारण करेंगी, साथ ही माता महालक्ष्मी जी की झांकी एवं माधवी माता अपनी 18 रानियों के साथ भव्य रथ पर विराजमान होकर निकलेंगी, कलश यात्रा में शामिल बहनों का लकी ड्रा 29 सितंबर को निकाला जाएगा, कोषाध्यक्ष जुगल किशोर कागजी ने पिछले वर्ष का आय-व्यय प्रस्तुत किया, जिसे सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से अनुमोदित किया ।
बैठक में कलश यात्रा को भव्य दिव्य रूप से निकालने के लिए सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए, महिला समिति से पधारी मंत्री ज्योति कागजी एवं अध्यक्षा भावना चौधरी ने आगामी नंद उत्सव कार्यक्रम में सभी सदस्यों को परिवार सहित पधारने का आग्रह किया, बैठक में संरक्षक सुरेश कागजी, उप मंत्री अभय गोयल, मनीष, किशोर बंसल, लक्ष्मी नारायण चावल वाले, रास बिहारी तस्वीर वाले, भूपेन्द्र चौधरी, अजय गोयल, श्याम सुंदर, आशीष अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे ।







.jpeg)









