शुक्रवार मध्य रात्रि को होगा लाला का जन्म, जुटे लाखों श्रद्धालु

शुक्रवार मध्य रात्रि को होगा लाला का जन्म, जुटे लाखों श्रद्धालु
-श्रद्धालुओं को कण-कण में हो रही है योगीराज श्रीकृष्ण की अनुभूति
   मथुरा । अजन्मे के जन्म का साक्षी बनने के लिए मथुरा में अधीर जनसमुद्र उमड पडा है, लाखों श्रद्धालुओं ने डेरा डाल दिया है, हर कोई लाला के आगमन की प्रतीक्षा में मगन हो झूम रहा है, कान्हा की नगरी दुल्हन सी सीज है, हर तिराहे चौराहे को सुंदर ढंग से सजाया गया है, कलाकारों की टोलियां जगह जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दे रही है, तीर्थनगरी मथुरा में लल्ला के स्वागत के लिए कान्हा की नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है ।


   जन्मोत्सव के साक्षी बनने के लिए रविवार से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गयी है, प्रमुख मंदिरों में चार सितम्बर की मध्यरात्रि 12 बजे कान्हा का जन्म होगा, श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मुख्य आयोजन शुरू हो गए हैं, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है, मथुरा वृंदावन को विभिन्न सेक्टरों में बांटते हुए मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं, सुरक्षा के लिए पुलिस के अलावा पीएसी, आरएएफ को तैनात कर दिया गया है। 


  उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, एमवीडीए, जिला प्रशासन, नगर निगम और पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित अनूठे कार्यक्रम के जरिये से यह प्रयास किया गया है कि यहां आने वाला पर्यटक न केवल यहां की चकाचौंध सजावट से प्रभावित हो बल्कि अपने साथ यह संदेश लेकर जाय कि ब्रज की संस्कृति इतनी समुद्धशाली है कि जब यहां गायन, वादन और नृत्य की त्रिवेणी प्रवाहित होती है तो मृग भी अपनी सुध बुध खो बैठता है, यहां ऐसे अनूठे प्राचीन वाद्य यंत्र हैं जो देखने में साधारण महसूस होते हैं मगर उनकी मधुर ध्वनि परेशान मानव को कुछ क्षण के लिए शांति की अनुभूति कराती है ।
   शहर के प्रमुख चौराहों को रंग बिरंगे पर्दे और झिलमिलाती लाइट झालरों से सजाया गया है, जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पांडाल लगाये गए हैं तो वही श्रद्धालुओं के लिए भंडारे लगाये जा रहे, नगर की सफाई कर्मचारियों की टीम लगातार सफाई कार्यों में जुटी हुई है, अधिकारी पल पल में निरीक्षण कर जानकारी जुटाने में जुटे हुए हैं, अब बस रात 12 बजे का इंतजार है जब घण्टी घड़ियाल के साथ लल्ला का जन्म होगा, मंदिर परिसर ही नही पुरे शहर में जय कन्हैया लाल की जयकारों का जय घोष होगा ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2006994
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.