कृष्ण लीला को कैनवास पर उकेरने को जुटे प्रख्यात चित्रकार
कृष्ण लीला को कैनवास पर उकेरने को जुटे प्रख्यात चित्रकार
-गीता शोध संस्थान में ‘श्री कृष्ण नेशनल आर्ट वर्कशॉप-2026’ हुआ प्रारंभ
वृंदावन । श्रीकृष्णोत्सव-2026 के अंतिम आयोजन के रूप में जन्माष्टमी के बाद अब भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं को रंग और तूलिका के माध्यम से कैनवास पर साकार किया जा रहा है, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान में सोमवार से तीन दिवसीय "श्री कृष्ण राष्ट्रीय चित्रांकन शिविर" श्री कृष्ण नेशनल आर्ट वर्कशॉप-2026 का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया । .jpg)
यह तीन दिवसीय शिविर 9 सितंबर तक चलेगा, कई प्रतिभागी देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों एवं कला संस्थानों में प्रोफेसर हैं जबकि कुछ चित्रकार ललित कला अकादमी, एनसीईआरटी तथा विभिन्न मंत्रालयों के लिए कला एवं डिजाइन से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य कर चुके हैं, इनमें पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध मधुबनी चित्रकार शांति देवी प्रमुख आकर्षण हैं, उनकी मधुबनी शैली की कला देश-विदेश में प्रदर्शित हो चुकी है, राष्ट्रपति भवन में अपनी चित्र प्रदर्शनी लगा चुकीं कंचन प्रकाश भी शिविर में भाग ले रही हैं ।(184).jpg)
कार्यक्रम में कला एवं संस्कृति के क्षेत्र से जुड़े मार्गदर्शक दीपक, रामवीर, मोहिनी कृष्णदासी, विक्रम दिवाकर मनीष, बच्चू सिंह और सुनील आदि उपस्थित रहे, शिविर में भाग लेने वाले चित्रकारों में पद्मश्री शांति देवी मधुबनी, डॉ0 अलका झा इंदौर, डॉ0 बंदना जोशी नाथद्वारा, डॉप पूनम रानी अलीगढ़, नीतिक्षा डावर दिल्ली, डॉ0 खुशबू उपाध्याय गाजियाबाद, सुश्री नेहा लखनऊ, मनजीत कौर चंडीगढ़, डॉ0 अलका मनीष पाठक सीहोर, सोमा आनंद पटना, विनीता सिंह पटना, विनीता शर्मा जयपुर, कंचन प्रकाश ग्रेटर नोएडा, सुमित्रा अहलावत दिल्ली, सुमन डोंगरे उज्जैन, प्रिंस राज मेरठ, विनोद कुमार सिंह लखनऊ, जयेश त्रिवेदी उज्जैन तथा ललित कला अकादमी, आगरा के निदेशक डॉ0 मनोज कुमार सिंह आगरा शामिल हैं ।







.jpeg)









