जिला न्यायाधीश ने दिखाई प्रचार वाहनों को हरी झण्डी
जिला न्यायाधीश ने दिखाई प्रचार वाहनों को हरी झण्डी
-राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्रचार वाहनों को किया गया रवाना
मथुरा । जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विकास कुमार द्वारा सोमवार को राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए द्वितीय चरण में चार प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया, राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर को होगा, सोमवार को जनपद न्यायालय परिसर, मथुरा से चार प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, प्रचार वाहन के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी व पराविधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे ।(190).jpg)
प्रचार वाहनों ने शहर व ग्रामीण क्षेत्र में लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया, इस मौके पर अपर जिला जज अजय पाल सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नितिन कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे सूर्यभान कुमार वर्मा, श्रीमती अनीता सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित अन्य न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी, लीगल एड डिफेन्स काउंसिल आदि उपस्थित रहे, शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार पूरे जनपद में किया जा रहा है, श्रीमती अनीता सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समस्त जनमानस से अपील की गई है कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मुकदमे को चिन्हित कर स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के साथ उपस्थित होकर उसका निस्तारण कराए ।







.jpeg)









