चामुंडा घाट पर डूबा था युवक, गोकुल बैराज पर मिला शव
चामुंडा घाट पर डूबा था युवक, गोकुल बैराज पर मिला शव
मथुरा । शुक्रवार को सुमित अपने परिजनों के साथ चामुंडा घाट पर यमुना पूजन और स्नान के लिए गया था, इसी दौरान पैर फिसलने के कारण वह नदी की तेज धारा में बग गया था, घटना के तुरंत बाद स्थानीय गोताखोरों और प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था ।(36).jpg)
मृतक का शव घटनास्थल से दूर मथुरा स्थित गोकुल बैराज डैम के समीप तैरता हुआ पाया गया जिसके बाद से ही परिजनों में चीख-पुकार और कोहराम का माहौल बना हुआ है, शनिवार को सुमित का शव गोकुल बैराज डैम के पास तैरता हुआ मिला, सूचना मिलते ही इलाका पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।







.jpeg)









