उधारी के पैसे नही देने पर युवक को मारी गोली, घायल
उधारी के पैसे नही देने पर युवक को मारी गोली, घायल
-बताया जा रहा है 28000 रुपए का लेनदेन, पुलिस ने हिरासत में लिया आरोपी
फरह । आपसी विवाद में गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया, घायल को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, युवक के गोली सीने में लगी है, वहीं गोली चलाने वाले व्यक्ति ने ही पुलिस को घटना की सूचना दी, इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, दोनों के बीच आपसी लेनदेन का मामला सामने आया है। (55).jpg)
पुलिस के मुताबिक पैसे के लेनदेन में फिरोजाबाद के युवक ने आपसी विवाद में ग्रामीण को गोली मारकर घायल कर दिया, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक है, इमलिया फिरोजाबाद निवासी आर्यन पुत्र महावीर के देवसेरस गोवर्धन निवासी शिवकुमार पर तीन चार साल पहले से 28000 रुपए उधारी के पैसे थे, वह तभी से तकादा कर रहा था, सोमवार को वह गोवर्धन स्थित उसके गांव गया लेकिन वहां वह नहीं मिला, परिजनों ने बताया कि शिवकुमार फरह स्थित नगला फुंसिया अपनी बुआ के यहां गया है, ग्रामीण नगला फुंसिया पहुंच गया, पहुंचते ही उसकी मुलाकात शिवकुमार से हो गई ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद हुआ और देखते ही उसने शिवकुमार पर गोली चला दी, गोली सीने में लगी, घटनास्थल से ही आरोपी ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, एसएसपी श्लोक कुमार सिंह ने बताया कि पैसे के लेनदेन में फिरोजाबाद के युवक ने मथुरा के ग्रामीण पर गोली दाग दी, आरोपी को हिरासत में लिया गया है, पूछताछ जारी है ।



















