कृष्णा नगर डी ब्लॉक में नाली, सड़क बनाने मेें अतिक्रमण बड़ी अडचन

कृष्णा नगर डी ब्लॉक में नाली, सड़क बनाने मेें अतिक्रमण बड़ी अडचन
-स्थानीय लोगों ने लगाए अतिक्रमण हटने में क्षेत्रीय पार्षद पर भेदभाव के आरोप
  मथुरा । महानगर के कृष्णा नगर वार्ड संख्या 30 के डी ब्लॉक में नाली और सीसी सड़क बनाने का काम शुरू हो गया है लेकिन काम में अडचनें अब भी जारी हैं, स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय पार्षद पर अतिक्रमण हटाने में भेदभाव का आरोप लगाया है, वहीं पार्षद का कहना है कि लोगों की मांग पर ही काम हो रहा है और अतिक्रमण हटाने में इस तरह के आरोप लगते हैं, नगर निगम की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने के बाद शुरू हुआ है ।
   शुक्रवार को टीम ने नालियों पर बने थल्ली और स्लैब को जेसीबी और क्रेन की मदद से हटाया था, शनिवार को हटाए गए अतिक्रमण का मलबा ट्रैक्टरों से बाहर ले जाया गया, इसके बाद नाली बनाने का काम शुरू कर दिया गया है, मौके पर ईंट, पत्थर और सीमेंट जैसी निर्माण सामग्री पहुंचाई गई है, नगर निगम के कर्मचारी तेजी से नाली बना रहे हैं, वार्ड 30 के पार्षद चंदन आहूजा के नेतृत्व में यह काम चल रहा है और वे इसकी निगरानी भी कर रहे हैं, पार्षद चंदन आहूजा ने बताया कि नवरात्र से पहले नाली और सीसी सड़क बनाने का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, वही स्थानीय लोग क्षेत्रीय पार्षद पर अतिक्रमण हटाने के दौरान भेदभाव का आरोप भी लगा रहे हैं ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2027384
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.