नशा मुक्त भारत अभियान के तहत निकाली गई रैली
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत निकाली गई रैली
मथुरा । नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया, कार्यक्रम 11 यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल विक्रांत त्यागी, सेना मेडल के निर्देशानुसार हुआ, इसमें किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज एवं किशोरी रमण इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने सहभागिता की ।.jpg)
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 (डॉ0) प्रवीण कुमार अग्रवाल ने कैडेट्स को नशे से होने वाली सामाजिक एवं आर्थिक हानियों के बारे में बताया, लेफ्टिनेंट डॉ0 कपिल कौशिक ने कैडेट्स को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई, फर्स्ट ऑफिसर विशंभर दयाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की, मेजर नूतन कुमार के नेतृत्व में निकली रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, सूबेदार जसविंदर सिंह ने कैडेट्स से नशा मुक्ति से संबंधित नारे लगवा कर आमजन को जागरूक किया, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 अशोक कुमार कौशिक एवं डॉ0 नवीन अग्रवाल ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया, इस दौरान प्रो0 राजेश गौतम, डॉ0 राजेश सारस्वत एवं डॉ0 रामदत्त मिश्रा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे ।



















