प्रथम ओपन कबड्डी टूर्नामेंट सम्पन्न, 41 टीमों ने किया प्रतिभाग
प्रथम ओपन कबड्डी टूर्नामेंट सम्पन्न, 41 टीमों ने किया प्रतिभाग
मथुरा । क्रीड़ा भारती महानगर एवं श्री रामकृष्ण फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित डॉ0 बीआर अंबेडकर इंटर कॉलेज के सहयोग से विद्यालय प्रांगण में प्रथम ओपन कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें बालक वर्ग में 22 टीमों ने प्रतिभाग किया तथा बालिका वर्ग में 19 टीमों ने प्रतिभाग किया, इस मौके पर कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीषा पाराशर, रालोद के युवा प्रतिनिधि रोहित प्रताप एवं क्रीड़ा भारती महानगर अध्यक्ष मानवेंद्र चौधरी के द्वारा हनुमान जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया । .png)
बालिका वर्ग में प्रथम स्थान एसबीसी एकेडमी द्वितीय स्थान मथुरा एकेडमी तृतीय स्थान बाबा पातीराम एकेडमी चतुर्थ स्थान डॉ0 बीआर अंबेडकर बालिका इंटर कॉलेज तथा बालक वर्ग में प्रथम स्थान मथुरा स्पोर्ट्स स्कूल एकेडमी द्वितीय स्थान बाबा पातीराम विद्या मंदिर एकेडमी तृतीय स्थान बसई एकेडमी चतुर्थ स्थान किशन किशनपुर अकादमी ने अर्जित किया तथा श्री रामकृष्ण फाउंडेशन के सचिव द्वारा बेस्ट रेडर तान्या बालिका वर्ग तथा बालक वर्ग में पंकज चौधरी को मेडल देकर एवं 1111 रुपए की इनामी राशि देकर सम्मानित किया गया तथा प्रथम स्थान पर 3100 पर द्वितीय स्थान पर 2100 तक तृतीय स्थान पर 1100 की राशि देकर तथा जीतने वाली टीम को एक साइकिल प्रधान करी गई दोनों वर्ग में प्रदान की गई पुरस्कार राशि समान रही ।
कीड़ा भारती महानगर के सचिव शुभम विभाग संयोजक भूपेंद्र मिश्रा एवं रामकृष्ण फाउंडेशन के अध्यक्ष पुष्पेंद्र बैरागी, सचिव तेजपाल ठाकुर एवं विद्यालय भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य माता पाराशर निर्देशक रविंद्र पाराशर उपस्थित रहे, निर्णायक की भूमिका योगेश राठौर, महानगर मंत्री क्रीड़ा भारती अरुण, नारायण, सोनू ठाकुर, विवेक ठाकुर द्वारा भूमिका का निर्माण किया गया, इस मौके पर क्रीड़ा भारती के पदाधिकारी कीड़ा केन प्रमुख देवेंद्र कल्याण मीडिया प्रभारी गोविंद से सचिव शिवम कुमार, कोषाध्यक्ष राकेश सैनी उपस्थित रहे, क्रीड़ा भारती महानगर के अध्यक्ष मानवेंद्र द्वारा आगामी व्यापक स्तर पर कीड़ा भारती के मेट कुश्ती एवं मेट कबड्डी की आयोजनों की घोषणा की गई ।



















