होटल के कमरे में मृत मिली रायपुर की युवती, मिला सुसाइड नोट
होटल के कमरे में मृत मिली रायपुर की युवती, मिला सुसाइड नोट
मथुरा । वृंदावन के केशवधाम चौकी क्षेत्र स्थित होटल श्री राधा निकुंज में छत्तीसगढ़ के रायपुर की रहने वाली युवती का शव होटल के कमरे से पुलिस ने बरामद किया,
15 नवंबर को युवती के पिता ने होटल के रिसेप्शन पर फोन कर बेटी से संपर्क नहीं हो पाने की जानकारी दी, इसके बाद होटल कर्मचारी कमरे के पास पहुंचे, जहां दरवाजा खुला हुआ था, अंदर जाने पर युवती मृत अवस्था में मिली ।.jpg)
क्षेत्राधिकारी वृंदावन संदीप कुमार सिंह के मुताबिक पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है, पुलिस सुसाइड नोट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी, पुलिस के मुताबिक युवती 13 नवंबर को होटल में ठहरने आई थी और उसकी बुकिंग 16 नवंबर तक थी, घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और फील्ड यूनिट को भी बुलाया, टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, बताया जा रहा है कि इसी दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है ।















