ब्रज वैभव अभियान के तहत गोवर्धन में स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान
ब्रज वैभव अभियान के तहत गोवर्धन में स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान
-हार्टफुलनेस संस्थान के स्वयंसेवकों ने की स्वच्छता अभियान में सहभागिता
गोवर्धन (मथुरा) । "हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है" के संकल्प के साथ रविवार को गोवर्धन में ब्रज वैभव अभियान के अंतर्गत स्वच्छता एवं ध्यान अभियान आयोजित किया गया, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन, स्थानीय निकाय व हार्टफुलनेस संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में माहेश्वरी भवन, दानघाटी मंदिर के निकट आयोजित अभियान में 271 स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर ब्रजभूमि को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संदेश दिया।.jpg)
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातकालीन ध्यान सत्र से हुआ, इसके बाद विभिन्न स्थानों से आए स्वयंसेवकों ने स्वच्छता सेवा में भाग लिया और सामूहिक रूप से ब्रज की पवित्रता, प्राकृतिक सौंदर्य एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने का संकल्प दोहराया, हार्टफुलनेस संस्था के प्रतिनिधियों ने अभियान का उद्देश्य ब्रज की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का संरक्षण करना बताया, उन्होंने कहा कि ध्यान, योग और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से लोगों को आंतरिक शांति के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी अभियान का प्रमुख उद्देश्य है, अभियान में आगरा, सहारनपुर, दिल्ली, इगलास, हाथरस, मथुरा, छाता, सहर, गोवर्धन, राधाकुंड, जयपुर, भरतपुर, डीग, बहज और जबलपुर सहित 15 स्थानों से पहुंचे 271 स्वयंसेवकों ने सहभागिता की ।















