गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब को मिला भव्य स्वरूप
गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब को मिला भव्य स्वरूप
-पुनर्निर्माण के बाद विशेष गुरमत समागम में उमडी संगत, किया शबद-कीर्तन
मथुरा । धर्मनगरी के ऐतिहासिक होली गेट स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब परिसर का पुनर्निर्माण कार्य श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न हो गया, इस अवसर पर विशेष गुरमत समागम का आयोजन किया गया, ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए मथुरा के श्रद्धालुओं के साथ दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब के विभिन्न जिलों से बडी संख्या में सिख संगत पहुंची। .jpg)
गुरुद्वारे में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने गुरु की वाणी का श्रवण कर गुरु चरणों में शीश नवाया, सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की चरण छोह प्राप्त इस ऐतिहासिक गुरुद्वारे को पुनर्निर्माण के बाद नया और भव्य स्वरूप प्रदान किया गया है, नए भवन में मुख्य दीवान हॉल का विस्तार कर उसे पहले से अधिक विशाल बनाया गया है, साथ ही लंगर हॉल का भी विशेष रूप से विस्तार किया गया है, पुनर्निर्माण की पूरी सेवा बंगला साहिब कारसेवा दिल्ली वालों के सहयोग से संपन्न हुई ।
रविवार को प्रात: 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब के समापन के उपरांत भोग डाला गया, इसके बाद नवनिर्मित हॉल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया गया, इस अवसर पर अमृतसर दरबार साहिब से पहुंचे हजूरी रागी जत्थे के भाई गुरसेवक सिंह ने मधुर शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल किया, उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की महिमा और उसके आध्यात्मिक महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला, कार्यक्रम में दिल्ली के गुरुद्वारा सीसगंज साहिब के हजूरी रागी भाई निर्मल सिंह और भाई शरबजीत सिंह के साथ शौकी कविशरी जत्थे ने भी गुरु की वाणी का गायन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया, परिसर में शबद-कीर्तन और गुरबाणी से आध्यात्मिक वातावरण बना रहा ।
इस दौरान कारसेवा दिल्ली वालों की ओर से पहुंचे बाबा बचन सिंह बाबा महेंद्र सिंह बाबा सुरेंद्र सिंह और बाबा रविंदर सिंह का गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया, पुनर्निर्माण कार्य में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्तकिया गया, कार्यक्रम में जिला जज कमर्शियल कोर्ट गुरप्रीत सिंह बावा, अपर जिला जज राजेश पाराशर और अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट परविंदर सिंह सिरसा का भी गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से आदर-सत्कार किया गया, इस अवसर पर रानी आहूजा, बब्बू ओबराय, लाडो आहूजा, जितेंद्र सिंह पप्पू, बलविंदर सिंह, जसनूर सिंह, परमीत सिंह, परमजीत सिंह तथा उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ के प्रभारी एवं एसजीपीसी अमृतसर के अधीन ज्ञानी ब्रजपाल सिंह सहित बडी संख्या में श्रद्धालु और सिख समाज के लोग मौजूद रहे ।














