श्रीमद्भागवत गीता प्रवचन का किया गया भव्य शुभारंभ

श्रीमद्भागवत गीता प्रवचन का किया गया भव्य शुभारंभ
  राया (मथुरा) । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत गीता प्रवचन का शुभारंभ बड़े ही धूमधाम एवं धार्मिक उत्साह के साथ भव्य कलश यात्रा निकालकर किया गया, कलश यात्रा का शुभारंभ रामलीला मैदान से हुआ जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई, यात्रा के दौरान पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में नजर आया ।
   श्रद्धालुओं ने धार्मिक उत्साह के साथ कलश यात्रा में सहभागिता की, कलश यात्रा का नगर में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया, यात्रा के मार्ग में श्रद्धालुओं का अभिवादन करते हुए धार्मिक आयोजन के प्रति अपनी आस्था और उत्साह प्रकट किया, कटरा बाजार में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष भूपेश अग्रवाल ने कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का अभिवादन कर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया, वहीं रेतिया बाजार में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक पाराशर एवं सभासद सरवन अहमद ने कलश यात्रा का स्वागत किया । 
  कलश यात्रा के दौरान नगर के प्रमुख बाजारों एवं मार्गों पर श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली, जगह-जगह हुए स्वागत से आयोजन की भव्यता और बढ़ गई, धार्मिक आयोजन को लेकर कस्बे के लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत गीता प्रवचन से श्रद्धालुओं को गीता के आध्यात्मिक ज्ञान, जीवन मूल्यों, सदाचार, सकारात्मक चिंतन एवं आत्मिक शांति का संदेश दिया जाएगा ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2103936
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.