बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप
बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप
चौमुहां (मथुरा) । थाना जैत क्षेत्र में 11 वर्षीय बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है, पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, बालिका के पिता ने थाना जैत पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। (73)(21).jpg)
पीड़ित पिता ने बताया कि वह 10 नवंबर को वृंदावन काम पर गया था, घर पर उसकी 11 वर्षीय बेटी मौजूद थी। आरोप है कि दोपहर 11 से 12 बजे के बीच नामजद युवक मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क कर बालिका को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई, पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी गोपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है ।















