बाल विवाह के प्रति चलाया जागरूकता अभियान, लिया संकल्प
बाल विवाह के प्रति चलाया जागरूकता अभियान, लिया संकल्प
मथुरा । जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था द्वारा बाल दिवस के अवसर पर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज से बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से समाप्त करना तथा बच्चों के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा, मुखराई गांव के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अभियान में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया ।(73)(28).jpg)
ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, उन्हें बताया गया कि बाल विवाह बच्चों के बचपन, शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव डालता है, अभियान के दौरान सभी ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि वे न तो बाल विवाह करेंगे और न ही अपने आसपास किसी को बाल विवाह करने देंगे, यदि गाँव या आसपास कहीं भी बाल विवाह होता हुआ दिखाई देता है तो वे इसकी सूचना तुरंत नजदीकी प्रशासनिक अधिकारियों एवं संबंधित विभाग को देंगे, ताकि समय रहते बाल विवाह को रोका जा सके, सभी ग्रामीणों ने एकजुट होकर समाज से बाल विवाह को समाप्त करने तथा हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर भविष्य का अवसर प्रदान करने की पहल की ।















