डिवाइडर से टकराकर घिसटी तेज रफ्तार कार, टला हादसा

डिवाइडर से टकराकर घिसटी तेज रफ्तार कार, टला हादसा
  मथुरा । जनपद में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, थाना जमुनापार क्षेत्र के दूधाधारी फाटक के पास शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले दोनों पहिए और धुरा तक निकल गए, इसके बाद कार करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई, हादसे का दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए ।
  कार मथुरा राया रोड से गुजर रही थी, इसी दौरान थाना जमुनापार क्षेत्र के दूधाधारी फाटक के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और तेज गति से डिवाइडर से जा टकराई, टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, कार के अगले दोनों पहिए निकल गए और धुरा भी अलग हो गया, इसके बावजूद कार काफी दूरी तक सड़क पर घिसटती रही, इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, कार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी जबरदस्त रही होगी, गनीमत रही कि एयरबैग खुलने से चालक की जान बच गई।
   हादसे के दौरान कार में सवार चालक अंकित पुत्र ओमवीर निवासी इगलास जिला अलीगढ़ एयरबैग खुलने के कारण बाल-बाल बच गए, गनीमत रही कि इस भीषण टक्कर के बावजूद चालक को कोई चोट नहीं आई, हालांकि कार को काफी नुकसान पहुंचा है, दुर्घटना की सूचना मिलते ही पानीगांव चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटवाया, इसके बाद सड़क पर बाधित यातायात को दोबारा सुचारू कराया गया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2098662
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.