टेम्पो की टक्कर से टूटा रेलवे फाटक, घंटों ठप रहा आवागमन
टेम्पो की टक्कर से टूटा रेलवे फाटक, घंटों ठप रहा आवागमन
मथुरा । राया क्षेत्र के कोयल रेलवे क्रॉसिंग फाटक संख्या 342 पर अंडरपास निर्माण कार्य व उससे जुड़ी यातायात समस्याओं से संबंधित है, कोयल रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास निर्माण कार्य चलने के कारण फाटक को पूरी तरह बंद कर दिया गया है, इससे राया और मांट रोड पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है और आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। 
इसी मार्ग पर मांट रोड से हाथरस-मथुरा रोड की ओर जा रहा पानी की सप्लाई वाला एक लोडिंग टेम्पो बंद रेलवे क्रॉसिंग के फाटक से टकरा गया जिससे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई, रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त फाटक की मरम्मत कर चालू कराया लेकिन तब तक राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी, यात्रियों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि निर्माण कार्य के दौरान उचित यातायात प्रबंधन और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं ।(73)(25).jpg)















