पूर्व मंत्री ने हवेली गांव में किया विशाल पशु मेला का शुभारंभ 

पूर्व मंत्री ने हवेली गांव में किया विशाल पशु मेला का शुभारंभ 
-देशभर के पशु व्यापारियों का पशु मेला में लगता है जमघट, 
       मथुरा । ब्रज के प्रसिद्ध और विशाल पशु मेलाओं में शुमार हवेली के मेला का विधिवत रूप से शुभारम्भ हो गया, देश के तमाम क्षेत्रों से इस मेला में व्यापारी पहुंचते हैं, महाराष्ट्र के साथ ही पश्चिम बंगाल, गुजरात, जम्मू कश्मीर, हिमाचल, राजस्थान प्रदेशों के अलावा अन्य प्रदेशों से भी व्यापारी यहां पहुंचते हैं, कारोबारी, व्यापारियों के अलावा अच्छी किस्म के घोड़ों को पालने के शौकीनों को यह मेला हमेशा से लुभाता रहा है, सोमवार की देर शाम पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा ने फीता काटकर मेला का विधिवत शुभारंभ किया ।      
     इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी, अरविंद शर्मा, विजय सिंह, हरदम सिंह, डा. सुरेंद्र सिंह, मूलचंद सारस्वत, पवन उपाध्याय आदि भी मौजूद रहे, हालांकि मेला में कई दिन पहले से ही व्यापारियों का आगमन शुरू हो गया था, कार्यक्रम के शुभारम्भ पर मेला संयोजक पूर्व प्रमुख अशोक सिंह ने पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री श्याम सुंदर शर्मा व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी का साफा बांधकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया, मेला संयोजक अशोक सिंह ने बताया कि मेला में देशभर से कारोबारी पहुंचे हैं, पशु व्यापारियों की हर सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाता है, यहां आने वाले पशु व्यापारी प्रदेश और जनपद की छवि को लेकर भी अपनी आधारणा बनाते हैं ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1372005
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.