कृष्णानगर में स्कूल ड्रेस गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

कृष्णानगर में स्कूल ड्रेस गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान 
-दीपावली के त्यौहार से एक दिन पहले हुई घटना, दमकल ने पाया आग पर काबू
  मथुरा । विगत कई वर्षों से दीपावली पर्व के दरम्यान विभिन्न क्षेत्रों में आगजनी की घटना सामने आती रहीं हैं जिनमें बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट के साथ ही अन्य कारण भी अग्निकांड की घटनाओं की बड़ी बजह बनती रहीं हैं, अभी हाल ही छोटी दीपावली की शाम शनिवार को कृष्णानगर के डी ब्लॉक में साईं मंदिर के पास मकान में स्कूल ड्रेस के गोदाम में आग लगने की घटना हो गई जिसमें बड़ी संख्या में रखे स्कूली ड्रेस का स्टॉक पूरी तरह जलकर खाक हो गया ।
   शनिवार की शाम दीपावली के त्यौहार से ठीक एक दिन पहले शाम छह बजे के लगभग कृष्णा नगर के डी ब्लॉक में स्कूल ड्रेस के गोदाम में लगने से अफरातफरी का माहौल बन गया, बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड की घटना से लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है,
पीड़ित व्यापारी प्रियंक मल्होत्रा ने अपने मकान की दूसरी मंजिल पर स्कूल ड्रेस का गोदाम बनाया हुआ है जिसमें लाखों रुपये की कीमत की स्कूल ड्रेस का स्टॉक रखा हुआ था जिसमें से अधिकांश स्टॉक आग की चपेट में आने की बात सामने आ रही है, हालांकि इस आग लगने की बजह शार्ट सर्किट है या अन्य कोई और बजह है, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है ।
 पीड़ित व्यापारी ने बताया कि वह शनिवार की शाम साढ़े छह बजे के लगभग घर से बाजार कुछ काम से निकले थे कि घर से निकलने के कुछ मिनट बाद गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल घर लौटे, तब तक अग्निशमन विभाग की दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया था, उन्होंने बताया कि आग की लपटें और धुआं उठता देख लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी थी, हालांकि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, इस आगजनी की घटना में हुए आर्थिक नुकसान का आकलन किया जा रहा है ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2090261
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.