युवती से गैंगरेप कर वीडियो की वायरल, रिपोर्ट, पांच नामजद

युवती से गैंगरेप कर वीडियो की वायरल, रिपोर्ट, पांच नामजद
-चार महीने से दुष्कर्म करने का है आरोप, विरोध करने पर वीडियो किया वायरल
   मथुरा। नौहझील क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना कारित की और इसका वीडियो बना लिया। वीडियो का सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर चार महीने तक युवती का शोषण करते रहे। जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित युवती के चाचा ने पांच नामजद के खिलाफ थाना नौहझील पर तहरीर दी है, जिसके आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
   युवती के चाचा ने बताया कि उसकी भतीजी करीब चार माह पूर्व शाम लगभग 5 बजे अपने पिता के लिए खाना लेकर खेत पर गई थी। खेत पर पिता नहीं मिले तो वह उन्हें ढूंढने लगी। इसी दौरान नामजद युवक वहां आया और भतीजी को बताया कि युवती के पिता उसके खेत पर बनी कोठरी पर बैठे हैं। युवती नामजद के खेत पर बनी कोठरी पर चली गई। कोठरी पर पहले से ही मौजूद चार युवक नशा करते मिलें। भतीजी जैसे ही कोठरी में घुसी पांचों युवको ने दरवाजा बंद कर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। 
  वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पिछले चार महीने से शोषण करते रहे। नामजदों ने युवती को 13 मई को खेत पर बुलाया। युवती के मना करने पर वीडियो वायरल कर दी वीडियो वायरल होने की जानकारी 16 मई दोपहर को हुई।  सीओ गुंजन सिंह ने बताया पीड़िता के चाचा की तहरीर पर पांच नामजदों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता के बयान कर मेडिकल कराया जा रहा है। उसके न्यायालय में बयान कराए जाएंगे पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1372244
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.