नगर निगमः समस्याओं के अंबार में शिकायतें नदारद

नगर निगमः समस्याओं के अंबार में शिकायतें नदारद
-नगर निगम की जनसुनवाई में आईं दर्जनभर शिकायत, छह का निस्तारण  
मथुरा। प्रत्येक मंगलवार को होने वाली नगर निगम की जनसुनवाई में एक दर्जन के आसपास शिकायत ही नियमित रूप से आ रही हैं। जबकि नगर निगम के अंतर्गत निवास कर रहे लोगों की संख्या कई लाख है। समस्याएं भी हैं और लोगों के पास शिकायत भी हैं लेकिन इन शिकायतों को लेकर लोग जनसुनवाई में जाने से कतराते हैं। जबकि व्यक्तिगत रूप से कार्यालयों में संपर्क कर वह अपनी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दे रहे हैं। मंगलवार को अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार द्वारा भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में प्रातः 10 बजे से जनसुनवाई की गयी एवं  अनुज कौशिक द्वारा वृंदावन जोन कार्यालय में जनसुनवाई की गई। 
  जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे, अपर नगर आयुक्त द्वारा सभी शिकायतकर्ताओं की शिकायत का संज्ञान लेकर मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारी को कार्यवाही किये जाने के लिए निर्देशित किया। जनसुनवाई के दौरान नगर निगम मथुरा वृन्दावन में कुल 12 शिकायत प्राप्त हुयी, जिनमें से छह शिकायतों का निस्तारण टीम को भेजकर तत्काल करा दिया गया शेष लंबित छह शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया है। 
    अपर नगर आयुक्त द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त हुयी शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत कराया जाये। जनसुनवाई में अनिल कुमार अपर नगर आयुक्त, राकेश कुमार त्यागी सहायक नगर आयुक्त, अनुज कौशिक सहायक नगर आयुक्त, मो. अनवर ख्वाजा महाप्रबंधक जल, डा. गोपाल गर्ग नगर स्वास्थ्य, श्रीराम कैलाश अधिशासी अभियंता जल सहायक अभियंता निर्माण शशांक सिंह और अवर अभियंता मुनि देव आदि उपस्थित रहे।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 734484
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.