पूसा बासमती धान उत्पादन को आगे आईं महिला किसान

पूसा बासमती धान उत्पादन को आगे आईं महिला किसान
-200 महिला किसानों को पूसा बासमती धान की उन्नत किस्में का बीज उपलब्ध कराया
     मथुरा । "एक सोच फाउंडेशन" के तत्वावधान में गोवर्धन चौराहा स्थित विश्व लक्ष्मी नगर में महिला किसानों और महिला उद्यमियों के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 150 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एक सोच फाउंडेशनश् के कार्यकारी निदेशक अजय सुमन शुक्ला ने बताया कि उनकी संस्था भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा), नई दिल्ली के सहयोग से मथुरा के किसानों और महिला उद्यमियों के लिए एक संयुक्त कार्यक्रम चला रही है।
    उन्होंने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा), नई दिल्ली के संयुक्त निदेशक डॉ. आर.एन. पडारिया के सहयोग से श्नेमा प्रोजेक्टश् के माध्यम से पिछले तीन वर्षों से श्एक सोच फाउंडेशनश् यहाँ की आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़ी गरीब महिला किसानों को जलवायु अनुकूल खेती हेतु प्रशिक्षण, बीज और खेती से संबंधित उपकरण उपलब्ध करा रही है। अब तक 1000 से अधिक किसान इससे लाभान्वित हो चुके हैं। इसी क्रम में अब खरीफ सीजन में पूसा संस्थान के सहयोग से 200 महिला किसानों को पूसा बासमती धान की विभिन्न उन्नत किस्मों के बीज उपलब्ध कराए गए हैं।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1372171
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.