देवउठनी एकादशी से शुरू होंगे मंगल कार्य, गूंजेंगी शहनाइयां

देवउठनी एकादशी से शुरू होंगे मंगल कार्य, गूंजेंगी शहनाइयां
   मथुरा । चार महीने तक चलने वाले चातुर्मास के समाप्त होते ही अब शुभ कार्यों का सिलसिला शुरू होने जा रहा है, देवशयनी एकादशी से निंद्रा में गए भगवान विष्णु देवउठनी एकादशी पर जागेंगे, इस पावन अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और तुलसी विवाह का आयोजन किया जाएगा, अखिल भारतीय मैथिल ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं0 रामदेव भारद्वाज ने बताया कि इस वर्ष देवउठनी एकादशी की तिथि एक नवंबर की सुबह 9:11 बजे से आरंभ होकर दो नवंबर की सुबह 7:31 बजे तक रहेगी, ऐसे में रविवार को देवठान पर्व मनाया जाएगा । 
  शास्त्रों में एकादशी तिथि का अत्यंत महत्व बताया गया है, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की इस एकादशी को देव प्रबोधिनी या देवोत्थान एकादशी भी कहा जाता है, उन्होंने बताया कि देवशयनी एकादशी से देवोत्थान एकादशी तक के चार महीनों में विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्य वर्जित रहते हैं क्योंकि इस अवधि में भगवान विष्णु योग निद्रा में रहते हैं, देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के जागरण के साथ ही शुभ कार्यों की पुनः शुरुआत हो जाती है, नगर के मंदिरों में श्रद्धालु भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करेंगे, देवउठनी के साथ ही बैंड बाजों की धुनों और शहनाइयों की गूंज एक बार फिर सुनाई देगी ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1372178
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.