ईंटों पर श्री राम, कृष्ण लिखे होने पर जताया आक्रोश

ईंटों पर श्री राम, कृष्ण लिखे होने पर जताया आक्रोश 
-राया नगर पंचायत के नाली निर्माण में लगाई जा रही थीं यह ईंट
  मथुरा । श्रीराम, कृष्ण लिखी ईंटों के उपयोग पर हिंदूवादी संगठनों ने नाराजगी जताई है, संगठनों का कहना है कि इससे लोगों की भावनाएं आहत होती हैं, मंदिर निर्माण या किसी धार्मिक आयोजन में इस तरह की ईंटों का उपयोग तो समझ आता है लेकिन सार्वजनिक रूप से इन ईंटों का उपयोग किया जाना ठीक नहीं है ।


   वहीं राया नगर पंचायत पर सनातन धर्म की भावनाओं को आहत करने का गंभीर आरोप भी लगाया है, राया कस्बे के हाथरस रोड स्थित दयानंद कॉलोनी में नगर पंचायत राया द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य में श्रीराम एवं श्रीकृष्ण नाम लिखी हुई ईंटों का उपयोग किए जाने का मामला सामने आया है, इस घटना को लेकर क्षेत्र में रोष व्याप्त है, राष्ट्रीय हनुमान दल ने इसे घोर सनातन धर्म का अपमान बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है ।


    संगठन का कहना है कि भगवान के नाम वाली ईंटों का नालियों जैसे कार्यों में प्रयोग करना निंदनीय है और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के साथ साथ सामग्री खरीदने वालों की भी बराबर जिम्मेदारी बनती है, राष्ट्रीय हनुमान दल ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा, वहीं संगठन द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है, मामले को लेकर प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1371969
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.