तीर्थ विकास परिषद और एमएम फाउंडेशन के मध्य एमओयू हुआ साइन

तीर्थ विकास परिषद और एमएम फाउंडेशन के मध्य एमओयू हुआ साइन
   मथुरा । उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने गुरुग्राम (हरियाणा) स्थित एमएम फाउंडेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है, इसके माध्यम से ब्रज क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों के विकास में सहयोग किया जाएगा, साथ ही स्थानीय आजीविका और सांस्कृतिक प्रलेखन को भी बढ़ावा दिया जाएगा, बृहस्पतिवार को ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय सभागार में बैठक में परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, मुख्य कार्यपालक अधिकारी सूरज पटेल और डॉ0 ऐश्वर्या महाजन (प्रबंध न्यासी एवं अध्यक्ष, एमएम फाउंडेशन), अनुपमा मायराल (संस्थापक एवं सीईओ) सामर्थ्य डेवकनेक्ट एलएलपी के बीच विस्तार से चर्चा हुई। 


   इस दौरान उत्तर प्रदेश पर्यटन, संस्कृति और धर्मार्थ कार्य विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे, बैठक में ब्रज की संवेदनशील धार्मिक पहचान और तीर्थ क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर सहमति बनी, एमओयू के तहत ब्रज क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक एवं तीर्थ स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे, जहां अब तक बिजली अथवा अन्य कारणों से निगरानी की व्यवस्था नहीं हो सकी थी, ये कैमरे सेल्फ एनर्जी (सोलर) सिस्टम पर आधारित होंगे जिसकी निगरानी पुलिस और ब्रज तीर्थ विकास परिषद संयुक्त रूप से करेंगी, जहां संभव होगा, वहां मौजूदा निगरानी प्रणालियों के साथ भी इनका एकीकरण किया जाएगा । 


  इसके अलावा स्थानीय लोगों की आजीविका को सशक्त बनाने और ब्रज की पारंपरिक खानपान और छवि को बनाए रखने के उद्देश्य से स्ट्रीट वेंडर आजीविका पायलट प्रोजेक्ट भी शुरू किया जाएगा, इसकी शुरुआत विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी वृंदावन से होगी, इसके अंतर्गत विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए वेंडिंग कार्ट उपलब्ध कराए जाएंगे जिनमें स्वच्छता, सौंदर्य और ब्रज की सांस्कृतिक विरासत के अनुरूप डिज़ाइन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, प्रारंभिक चरण में 20 स्ट्रीट वेंडरों को इस परियोजना से जोड़ा जाएगा जिसे बाद में बढ़ा दिया जाएगा।
    साथ ही ब्रज की धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए वृत्तचित्र प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता छात्रों, फिल्म निर्माताओं  के लिए खुली होगी। इसके माध्यम से ब्रज से जुड़ी प्रामाणिक कहानियों, शोध कार्यों और अभिलेखों को प्रोत्साहन दिया जाएगा, एम3एम फाउंडेशन ब्रज से संबंधित शोध कार्यों के लिए फैलोशिप शुरु करेगा, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सूरज पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इच्छा के अनुरूप इन योजनाओं से ब्रज क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा ब्रज की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और संवर्धन सुनिश्चित होगा ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1371965
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.