राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के साथ ठा0 बांकेबिहारी मंदिर में लगाई हाजिरी
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के साथ ठा0 बांकेबिहारी मंदिर में लगाई हाजिरी
-भाजपा विधायक के घर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री, विधायक की माँ को अर्पित की श्रद्धांजलि
मथुरा । राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वृन्दावन के विश्व प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी जी के दर पर हाजिरी लगाई, उन्होंने आराध्य के चरणों में शीश झुकाकर विधि विधान से पूजा अर्चना तथा इत्र सेवा की, मंदिर सेवायतों ने मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा करवाई, ठाकुर जी के समक्ष दीपक प्रज्ज्वलित किया और पुष्प अर्पित किये ।

(3).jpg)
राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नवनिर्वाचित होने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश की धरा ब्रज भूमि पर पहुंचे नितिन नबीन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संग आध्यात्मिक व राजनीतिक कार्यक्रम में शिरकत की, श्री बांके बिहारी जी मंदिर में दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन विधानसभा मांट के विधायक राजेश चौधरी के वेस्ट प्रताप नगर स्थित आवास पर पहुंचे, विधायक की मां का हाल में ही निधन हो गया था, वहां उन्होंने विधायक राजेश चौधरी की पूजनीय माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी, दोनों नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के साथ समय बिताया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं ।
.jpg)







.jpeg)













