ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक सम्पन्न, प्रस्तावित कार्यों पर हुई चर्चा
ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक सम्पन्न, प्रस्तावित कार्यों पर हुई चर्चा
-वृन्दावन स्थित यीडा कार्यालय में हुई बैठक, उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा ने दिये दिशा निर्देश
मथुरा । उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र की अध्यक्षता में वृन्दावन के गीता शोध संस्थान भवन में स्थित यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक हुई संपन्न जिसमें यमुनापार प्रस्तावित पार्किंग स्थल से ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर तक आवागमन हेतु प्रस्तावित सस्पेंशन ब्रिज, यमुना जी के घाटों के निर्माण, प्रस्तावित रोप-वे सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया ।
(22).jpg)
बैठक में जुगल घाट पर केबिल ब्रज बनाने के साथ पार्किंग, जनसुविधाएं, यातायात, एकल मार्ग व्यवस्था आदि के संबंध में महत्वपूर्ण चर्चा हुई, साथ ही यमुना जी के किनारे बने विभिन्न घाटों को सुंदर, आकर्षक और व्यवस्थित बनाने की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश अधिशासी अभियंता सिंचाई को दिए गए, इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित परियोजनाओं की डिज़ाइन का स्क्रीन के माध्यम से प्रेज़ेंटेशन प्रस्तुत कर विस्तृत जानकारी दी गई।
(17).jpg)
बैठक में उपरोक्त महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की प्रगति एवं भावी कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किए गए, श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं दर्शनार्थियों को सुदृढ़ व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने हेतु सभी व्यवस्थाएं की जा रही है, सुगम एवं सरल दर्शन उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन कटिबद्ध है, श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोपरि रखते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी जिससे धार्मिक, पर्यटन, संस्कृति का विकास हो ।
.jpg)
बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नगेंद्र प्रताप, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सूरज पटेल, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार, अपर नगर आयुक्त सी0पी0 पाठक, अधिशासी अभियंता सिंचाई राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण प्रशांत कुमार सहित कार्यदाई संस्थान के पदाधिकारियों के अलावा सेतु निगम, सिंचाई विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे ।
(26).jpg)







.jpeg)













