स्मार्ट मीटर भेज रहे हैं ज्यादा बिल, व्यापारियों ने लगाया आरोप
स्मार्ट मीटर भेज रहे हैं ज्यादा बिल, व्यापारियों ने लगाया आरोप
-उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने ऊर्जा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
मथुरा । शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर एवं जिला ने संयुक्त रूप से प्रदेश स्तरीय आव्हान पर स्मार्ट मीटर से हो रही परेशानी के संबंध में मुख्य अभियंता को ज्ञापन दिया, महानगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेश सरकार समाजहित में विकास योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है ।
(31).jpg)
उन्होंने कहा कि इसी संदर्भ में व्यापारी एवं आमजन को हो रही परेशानी को प्रदेश के उर्जा मंत्री एके शर्मा के संज्ञान में ज्ञापन के माध्यम से लाया जा रहा है जिससे ऊर्जा मंत्री को अवगत हो सके कि जनता को किन मुशीबतों का सामना करना पड रहा है और अधिकारी किस तरह उन्हें सच्चाई से दूर रखे हुए हैं, मुख्य अभियंता को बताया कि जब से स्मार्ट मीटर लगे हैं जब से बिल 3 से 4 गुना बिल बढ़ गए हैं, उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम ने भी स्मार्ट मीटर के संबंध में अपनी रिपोर्ट में उपभोक्ताओं के उत्पीड़न को अंकित किया है ।
(36).jpg)
जिलाध्यक्ष गुलवीर चौधरी ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रकिया पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाए जिससे जनता वह आम व्यापारी का उत्पीड़न होने से उनको बचाया जा सके, इस दौरान जिला महामंत्री अंशुल अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी विपुल पाठक एडवोकेट, जिला मंत्री राजेश सैनी, महानगर महामंत्री सचिन अरोरा, राजेश गोयल, महानगर उपाध्यक्ष ताराचंद्र अग्रवाल, महानगर मीडिया प्रभारी अखिलेश मिश्रा, पिंटू, महानगर वरिष्ठ मंत्री नरेश शर्मा बब्बू पंडित, मंडी समिति के अध्यक्ष करणवीर चौधरी आदि उपस्थित रहे ।
.jpg)







.jpeg)













