जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने ग्राम वासियों को किया जागरूक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने ग्राम वासियों को किया जागरूक
-राया ब्लॉक की न्याय पंचायत भैंसारा के गांव ककरेटिया में लगाया जागरूकता शिविर
   मथुरा । जनपद की राया ब्लॉक क्षेत्र के न्याय पंचायत भैसारा के गांव ककरेटिया में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित विधिक जन जागरूकता कार्यक्रम में स्थानीय उपस्थित गांव के किसान, मजदूर महिलाओ, बालिकाओं व गांववासियों को संविधान और संविधान में वर्णित उनके संविधानिक विधिक अधिकारो, देश की सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा नागरिको के विधिक सहायता के लिए उनके विधिक कल्याणार्थ डीएलएसए जनपद न्यायालय मथुरा के द्वारा संचालित विधिक योजनाओं के प्रति विधिक साक्षर करते हुए जागरुक किया गया ।


   विधिक साक्षरता कार्यक्रम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीएलवी एवं सदस्य नालसा चाईल्ड फ्रेंडली लीगल सर्विसेज फॉर चिल्ड्रेन डीएलएसए जनपद न्यायालय मथुरा विनेश सनवाल ने कहा कि जन संवाद जरूरी है, गरीबों से वंचितों से उनकी पीड़ा जीवन संघर्ष को समझना भी जरूरी है इसलिए सभी को आमजन कल्याणार्थ सम्बन्धित नालसा न्यायिक योजनाऐं, नालसा जागृति, नालसा आशा, राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय वाद प्रक्रिया, नालसा संचालित विधिक सहायता नंबर 15100 , महिला हेल्प लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन, साइबर क्राईम से सुरक्षा बचाव, कानून का पालन करने, बाल विवाह और किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने का संकल्प ,महिलाओं और बालिकाओं, आमजन से सम्बन्धित सरकारी योजनाओं व विधिक योजनाओं के प्रति जनजागरूक किया ।


   कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्राम ककरेटिया के प्रधान जितेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा, विधिक जन जागरूकता शिविर कार्यक्रम का उद्देश्य गरीब किसान मजदूर परिवारों और महिलाओ और लड़कियों द्वारा सामना की जाने वाली परेशानियों के विधिक समाधान और उनके कानूनी अधिकारो के बारे में जन जागरूकता लाना, साथ ही महिलाओ, बालिकाओं के अधिकारों के बारे में जन जागरूकता को बढ़ावा देना, बेटियो के सुरक्षित उज्ज्वल भविष्य के लिए लड़कियों को सशक्त बनाना, बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके कानूनी अधिकारो के महत्व पर भी जागरूकता बढ़ाना है, अंत में संविधान की प्रस्तावना का पाठ सभी के द्वारा किया गया ।


  कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रणवीर सिंह, लक्ष्मण, राजेश कुमार, ओमप्रकाश, रामगोपाल, श्रीमती पूजा सैनी, मिहिर सनवाल, भीमा सिंह, सत्यवीर सिंह, मोइन, जग्गो सिंह, श्रीमती यशोधा, श्रीमती देवी, श्रीमती रज्जो देवी, श्रीमती फूलवती, श्रीमती कमलेश, श्रीमती पिंकी, श्रीमती सीमा, श्रीमती राजवती, श्रीमती पूजा सिंह, श्रीमती हेमलता, श्रीमती भुदावती, श्री जीतेश कुमार आदि बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे । 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1371746
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.