भूतेश्वर तिराहा से मसानी चौराहे तक 30 करोड़ से बनेगी सड़क

भूतेश्वर तिराहा से मसानी चौराहे तक 30 करोड़ से बनेगी सड़क
-सीएम ग्रिड योजना के तहत कराया जा रहा है सड़क का निर्माण
  मथुरा। भूतेश्वर तिराहा से मसानी चौराहे तक 30 करोड की लागत से आधुनिक सडक का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कान्हा की जन्मस्थली को जाम के झंझट से मुक्ति दिलाने और सड़कों को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में नगर निगम ने एक बड़ा कदम उठाया है, मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना के तहत भूतेश्वर तिराहा से लेकर मसानी चौराहा (अग्रसेन चौक) तक बनने वाली भव्य सड़क का बुधवार को शिलान्यास किया गया ।
  करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली इस सड़क का शुभारंभ महापौर विनोद अग्रवाल ने विधि-विधान से नारियल फोड़कर और पूजा अर्चना के साथ किया, शिलान्यास करते हुए महापौर ने कहा कि यह मार्ग शहर की लाइफलाइन है, इस परियोजना के पूरा होने से न केवल स्थानीय निवासियों को बल्कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी। नगर आयुक्त जगप्रवेश ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा पर जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित नहीं होनी चाहिए, उन्होंने कहा विकास कार्य जरूरी हैं लेकिन जनता की सुविधा हमारी प्राथमिकता है। 
  शिलान्यास कार्यक्रम का संचालन सहायक अभियंता शशांक शर्मा ने किया, जबकि मुख्य अभियंता (निर्माण) तुषार चौहान ने उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया, महंत गोपालाचार्य ने मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन संपन्न कराया, इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राजू यादव, एबीवीपी के पूर्व प्रांत अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी, महापौर प्रतिनिधि अंकुर अग्रवाल, हरिओम शर्मा एडवोकेट, प्रमोद बंसल, पार्षद राकेश भाटिया, नीरज वशिष्ठ, कुंजबिहारी भारद्वाज, पार्षद ब्रजेश खरे, धर्मेश तिवारी, धनंजय लोधी, अंकुर गुर्जर, ब्रजेश अहेरिया, मुनेश दीक्षित, देवेंद्र कुमार, पवन लोधी समेत भारी संख्या में क्षेत्रवासी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1404113
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.