वृंदावन : उद्घाटन के दिन ही नवनिर्मित होटल में भीषण अग्निकांड

वृंदावन : उद्घाटन के दिन ही नवनिर्मित होटल में भीषण अग्निकांड
-भीषण आग की लपटों से दहशत में आए लोग, झुलसे तीन बच्चे, हालत गंभीर
-नव निर्मित होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, जिम्मेदारान विभागों की कार्यशैली भी संदिग्ध
   मथुरा । बुधवार को वृदावन में नवनिर्मित होटल में आग लग गई, आग से होटल में बडा नुकसान हो गया है, गनीमत रही कि किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई, निर्माणाधीन होटल में आग लगने की सूचना पर जिलाधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य को प्रभावी ढंग से पूरा कराया, एक बच्चे के हल्का झुलसने और एक महिला के चोटिल होने की जानकारी मिली है । 
  वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार स्थित नवीन श्री सिद्धिविनायक होटल में आग लग गई, माना जा रहा है कि होटल के शुभारंभ से पहले पूजन के दौरान लगी आग लगी, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, डीएम सीपी सिंह ने बताया कि वृंदावन में रूकमणि बिहार में सिद्धविनायक होटल का उद्घाटन किया जा रहा है, सुभाष अग्रवाल इस होटल के ऑनर हैं, संभवतः उद्घाटन के दौरान होटल में आग लग गई, कार्यक्रम में ऑनर के परिवार के ही लोग थे। 
   जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि इस घटना में एक बच्चा थोडा सा झुलस गया है, एक महिला चोटिल हुई हैं, बुधवार को ही होटल का उद्घाटन हो रहा था, तात्कालिक रूप से फायरबिग्रेड और पुलिस के जवानों ने मेहनत कर आग पर काबू पाया, ठाकुर जी की कृपा रही कि किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई, होटल की पूरी जांच कराई जाएगी, सभी प्रक्रियाएं पूरी की गई हैं कि नहीं । 
   वहीं दूसरी ओर नव निर्मित इस होटल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, चूंकि किसी व्यवसायिक या अन्य किसी भी तरह के निर्माण से पूर्व मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृति के साथ ही नगर निगम व सम्बंधित तहसील से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के साथ ही अग्निशमन विभाग से भी औपचारिकताएं व अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कराया जाना आवश्यक होता है और अग्निशमन विभाग निर्माणाधीन भवन का पूरी तरह से स्थलीय निरीक्षण व परीक्षण कर सभी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्थाओं का अध्ययन करता है तथा किसी भी तरह की अनहोनी की स्थिति से निबटने के लिए सुरक्षा उपकरणों का भी परीक्षण किया जाता है, इस नवनिर्मित होटल में हुए भीषण अग्निकांड की घटना से जिम्मेदारान विभागों की कार्यशैली पर भी सवाल उठना लाजिमी हो जाता है ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1639889
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.