बुधवार से शुरू होंगी दो पालियों में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं
बुधवार से शुरू होंगी दो पालियों में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं
-जिले को 5 जोन व 14 सेक्टरों में किया विभक्त, करीब 70 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
मथुरा । ब्रज में अबकी बार दुनिया की सबसे बडी मस्ती का पर्व होली और सबसे बडे शिक्षा बोर्ड यूपी बोर्ड की परीक्षाएं एक साथ हैं, यदि सभी अभिभावक ठीक से तालमेल बिठाएं तो त्योहार का उल्लास परीक्षार्थियों पर परीक्षा के तनाव को कम करेगा, माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बुधवार से प्रारम्भ हो रही हैं जिसको लेकर डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने समस्त जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों तथा केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक ली ।
जिलाधिकारी ने परीक्षाओं को सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्षता एवं सुनीता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं, परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक परीक्षा प्रातः 8:30 बजे से 11:45 बजे तक तथा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होंगी, जनपद को 5 जोन व 14 सेक्टरों में विभक्त किया गया है, प्रशासन द्वारा 5 जोनल मजिस्ट्रेट, 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 119 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 119 केन्द्र व्यवस्थापकों की ड्यूटी लगाई गई है, बताया कि परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक जनपद के 119 केंद्रों पर आयोजित होगी, हाईस्कूल की परीक्षा हेतु बालक 19161 तथा बालिका 16027, कुल 35188 है, इंटरमीडिएट परीक्षा हेतु बालक 20768 तथा बालिका 14213, कुल 34981 परीक्षार्थी शामिल होंगे, परीक्षा हेतु 11 राजकीय, 73 सहायता प्राप्त तथा 35 वित्त विहीन केंद्र है, जनपद में स्थापित कंट्रोल रूम का संपर्क नंबर 9454457564 है ।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन व सुचितापूर्ण संपन्न कराने के लिए शासन द्वारा सहायक निदेशक समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश मनोज कुमार वर्मा को मथुरा जनपद का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, श्री वर्मा ने बताया कि परीक्षाओं में नकल किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी, वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन, सुचारू पूर्ण एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पादित कराने हेतु जिलाधिकारी ने सभी जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा केन्द्रों के केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक करे। परीक्षा से पूर्व परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर परीक्षा की सभी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा करे ।
सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा अवधि में प्रत्येक दिन दोनों पालियों में नियमित अंतराल पर परीक्षा केन्द्रों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण, पर्यवेक्षण करेंगे, परीक्षा केन्द्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों तथा वायस रिकार्डर के सही ढंग से कार्य करने की प्रतिदिन जांच करना तथा सही ढंग से कार्य में जिला विद्यालय निरीक्षक कन्ट्रोल रूम के नोडल अधिकारी को सूचित करेंगे, प्रश्नपत्रों एवं उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित रखरखाव की व्यवस्था देखेंगे, निर्देश दिये गये हैं कि प्रत्येक सेक्टर जोन में नियुक्त सचल दलों से नियमित सम्पर्क में रहे तथा फीडबैक लेंगे, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों का विशेष रूप से सघन निरीक्षण किया जाएगा, परीक्षा के दौरान केन्द्र के समीप भीड़ एकत्रित नहीं होने दें ।







.jpeg)













