मुठभेड़ : पुलिस ने दबोचा बदमाश, दूसरा हो गया फरार

मुठभेड़ : पुलिस ने दबोचा बदमाश, दूसरा हो गया फरार
   मथुरा । पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है, बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, गिरफ्तार अभियुक्तों ने यमुना एक्सप्रेसवे पर 28 जनवरी को लूट की घटना कारित की थी जबकि साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मानवेन्द्र उर्फ मोनू उर्फ मुन्ना (20 वर्ष) निवासी नगला भंडा, थाना निधौलीकला, जनपद एटा वर्तमान पता रसूलपुर, नोएडा है और अजीत (22 वर्ष) निवासी नगला भंडा, थाना निधौलीकला, जनपद एटा के रूप में हुई है ।
    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर, दो खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किए हैं, इसके अलावा, लूट में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार, वादी से लूटे गए 3120 रुपये नकद, तथा वादी और ड्राइवर के आधार कार्ड भी बरामद किए गए हैं, बलदेव थाना पुलिस और रिवार्डी टीम उसकी तलाश में दबिश दे रही है, सीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कासिमपुर अंडरपास के नीचे चौकी माइलस्टोन क्षेत्र, माइलस्टोन 129 पर घेराबंदी की, यह स्थान नोएडा से आगरा की ओर थाना बलदेव क्षेत्र में पड़ता है ।
  पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया, घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है, इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1422947
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.