यूथ पार्लियामेंट के आयोजन में जीवंत हुआ लोकतंत्र का वास्तविक स्वरूप

यूथ पार्लियामेंट के आयोजन में जीवंत हुआ लोकतंत्र का वास्तविक स्वरूप
   मथुरा । बीएसए कॉलेज में आयोजित यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम ने शैक्षणिक एवं लोकतांत्रिक गतिविधियों के क्षेत्र में एक नया मानक स्थापित कर दिया, यह आयोजन अपने स्वरूप, अनुशासन, विषयवस्तु और छात्र छात्राओं की प्रभावशाली भागीदारी के कारण अत्यंत ऐतिहासिक और प्रेरणादायी सिद्ध हुआ, लोगों ने एक स्वर में कहा कि इस स्तर का जीवंत और यथार्थपरक युवा संसद आयोजन पहले कभी देखने को नहीं मिला ।
  कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ0 देवेंद्र शर्मा, महाविद्यालय अभिभावक संघ के अध्यक्ष आर0एस0 गौतम, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 ललित मोहन शर्मा, मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ0 एसके राय तथा महाविद्यालय के प्रानुशासक डॉ0 रवीश शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया, महाविद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर गरिमापूर्ण स्वागत एवं सम्मान किया गया ।
   इसके पश्चात आयोजित युवा संसद सत्र ने सभी को अत्यंत प्रभावित किया, छात्राओं ने संसद की कार्यवाही, प्रश्नकाल, नियमों के अंतर्गत चर्चा, पक्ष विपक्ष के तर्क तथा विधेयक पारित होने की प्रक्रिया का इतना सजीव और अनुशासित प्रस्तुतीकरण किया, पूरा सभागार वास्तविक संसद सत्र जैसा अनुभव करने लगा, तर्क, भाषा, प्रस्तुति और संसदीय शिष्टाचार का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखते ही बनता था, एक घंटे तक चला यह सत्र विद्यार्थियों की तैयारी, समझ और नेतृत्व क्षमता का सशक्त उदाहरण बना । 
   मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य तेजवीर सिंह ने कहा कि संसद केवल बहस का मंच नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की सर्वाेच्च कार्यशाला है, उन्होंने छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि आज का आयोजन यह सिद्ध करता है कि यदि युवाओं को सही दिशा और अवसर मिले तो वे लोकतंत्र की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं, उन्होंने आयोजन टीम और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम आने वाले वर्षों के लिए एक आदर्श मॉडल बनेगा ।
   कार्यक्रम में डॉ0 एसके राय, डॉ0 रेखा राय, डॉ0 एके सिंह, डॉ0 एके श्रीवास्तव, डॉ0 लावण्य कौशिक, डॉ0 रितु साहनी, डॉ0 प्रगति उपाध्याय, डॉ0 जय कुमार सिंह सहित अनेक प्राध्यापक गण उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन डॉ0 बीके गोस्वामी द्वारा किया गया, यह आयोजन न केवल ज्ञानवर्धक रहा बल्कि छात्र छात्राओं में नेतृत्व, अभिव्यक्ति, संवैधानिक समझ और राष्ट्रीय चेतना का नया जोश भर गया, पूरे परिसर में इस ऐतिहासिक युवा संसद की चर्चा गूंजती रही ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1422951
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.