प्रभु द्वारकाधीश ने कुंज में विराजमान होकर भक्तों के साथ खेली होली

प्रभु द्वारकाधीश ने कुंज में विराजमान होकर भक्तों के साथ खेली होली
    मथुरा । नगर के प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में चल रहे होली महोत्सव के दौरान शुक्रवार को प्रभु द्वारकाधीश ने कुंज में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए, वहीं मंदिर के सेवायतों ने दर्शन करने आये भक्तों के ऊपर पिचकारी से केसर के फूलों के रंग व अबीर गुलाल की वर्षा की गई, भक्त भी ठाकुर जी का रंग व गुलाल अपने ऊपर छिड़कने पर आनंदित हो रहे थे, मंदिर प्रांगण भक्तों के जयकारों से गुंजायमान हो उठा ।


  सुप्रसिद्ध ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में होली का उल्लास चरम पर है, मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि शुक्रवार को ठाकुर द्वारकाधीश जी के लिए भव्य कुंज मंदिर प्रांगण में सेवायतों ने सजाई जिसमें प्रातः 10 बजे जनजन के आराध्य राजाधिराज को कुंज में विराजमान करके भक्तों को दर्शन कराये गए, इस अवसर पर मंदिर के मुखिया सुधीर कुमार ने ठाकुर जी के सम्मुख भक्तों पर पिचकारी से शुद्ध टेसू के फूलों,चोवा, चंदन और केसर  से निर्मित रंग की वर्षा की गई, मंदिर प्रांगण में चारों तरफ अबीर गुलाल की घटाएं छा रहीं थी, इस अद्भुत नजारे को देखकर भक्त आनंदित हो रहे थे, प्रात: से ही मंदिर में देश के कौने से आकर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था, मंदिर के समाजी होली की धमार व रसिया अपने आराध्य को सुना रहे थे, इन्हें सुनकर हर कोई नाचने को मजबूर हो रहा था, मंदिर प्रशासन ने कहा कि होली का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1465849
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.