राधा कृष्ण की झांकी के संग मनाई गई पुष्पों की होली

राधा कृष्ण की झांकी के संग मनाई गई पुष्पों की होली
  वृन्दावन (मथुरा) । श्री तपस्वी गौड़िय मठ में हनुमान चालीसा परिवार व क्षत्रिय करणी सेना सनातन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में परम वैष्णव जनों के आशीर्वाद से भव्य होली महोत्सव का आयोजन किया गया, इस अवसर पर राधा-कृष्ण की मनोहारी झांकी सजाई गई जिस पर श्रद्धालुओं ने लगभग 50 किलो पुष्प अर्पित कर फूलों की होली खेली और भक्तिमय वातावरण में उत्सव का आनंद लिया। 


  कार्यक्रम में भजन गायक मनवीर ने “आज बिरज में होरी रे रसिया” और “फाग खेलन बरसाने आए हैं नटवर नंद किशोर” जैसे मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी जिससे पूरा परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया, वहीं प्राची चतुर्वेदी ने “रसिया को नार बनाओ” भजन प्रस्तुत किया, जिस पर उपस्थित भक्तों ने भावपूर्ण नृत्य कर उत्सव की शोभा बढ़ाई, इस विशेष अवसर पर वृंदावन के कई विशिष्ट और वरिष्ठ जनों की उपस्थिति रही ।


  कार्यक्रम में सत्यभान शर्मा, राजीव शर्मा, लीला गौतम, करुणा शंकर त्रिवेदी, राकेश, क्षत्रिय करणी सेना के गोविंद राघव, विजय पाल, विष्णु राठौर, संजय हरियाणा तथा सर्व ब्राह्मण महासभा मित्र मंडल के पदाधिकारी राजन कृष्ण, विष्णुकांत भारद्वाज, श्याम बिहारी चतुर्वेदी, अनुज, ईशा गुप्ता, रीना, श्याम शर्मा और अर्जुन शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे, ब्रज में होली का उत्सव लगभग एक माह तक विभिन्न रूपों में मनाया जाता है ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1481093
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.