ब्राह्मण महासभा की हुई बैठक, 22 को होने वाले सम्मेलन पर हुई चर्चा
ब्राह्मण महासभा की हुई बैठक, 22 को होने वाले सम्मेलन पर हुई चर्चा
मथुरा । अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की एक बैठक बल्लभ धाम में आयोजित हुई जिसमें 22 मार्च को होने वाले विप्र स्वाभिमान सम्मेलन को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया, आचार्य बल्लभ गोस्वामी महाराज ने कहा कि यूजीसी जैसे कानून सामान्य वर्ग को आहत कर रहे हैं, इससे सामाजिक समरसता को पलीता लग रहा है ।
.jpg)
बृज प्रदेश महामंत्री राजेश पाठक और सुरेश शास्त्री ने कहा कि ब्राह्मण हमेशा से स्वाभिमानी रहा है, आज बड़ी भीषण परीस्थिति में उसकी हालत पहुंच गई है, राजनीतिक कुंठा ब्राह्मणों का अहित कर रही है जबकि ब्राह्मणों ने सदैव वसुदेव कुटुंबकम की भावना से कार्य किया है, जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा व सम्मेलन प्रमुख नरेंद्र शर्मा ने कहा कि विप्र समाज अपनी स्वाभिमान की रक्षा करना जानता है, हम चाणक्य के वंश के हैं, जब चाहे सत्ता से हटा सकते है, जिसको चाहे बना सकते है ।
.jpg)
अध्यक्षता करते हुए ब्रज प्रांत अध्यक्ष बिहारी लाल वशिष्ठ ने कहा कि ब्राह्मण समाज किसी भी कीमत पर यूजीसी कानून को सहन नहीं करेगा, यह यूजीसी कानून समाज में आपसी सौहार्द को बिगाड़ने का काम कर रहा है, इस अवसर पर प्रमुख रूप से ईश्वर चंद्र रावत, बालकिशन शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, बालकिशन दीक्षित, राजेश शर्मा, कृष्ण कन्हैया पदरेणू गिराज शरण शर्मा आदि उपस्थित थे, संचालन राकेश पाठक ने किया ।







.jpeg)









