एचआईवी रोकथाम एवं उपचार पर कार्यशाला हुई सम्पन्न
एचआईवी रोकथाम एवं उपचार पर कार्यशाला हुई सम्पन्न
-एचआईवी की रोकथाम, जांच एवं उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर हुई चर्चा
मथुरा । जनपद में एचआईवी की रोकथाम, समय पर जांच एवं उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आईएमए भवन में संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा स्वास्थ्यकर्मियों को एचआईवी की रोकथाम, जांच एवं उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, साथ ही प्रगति से अवगत कराया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ डा0 पूजा गुप्ता सीडीओ, डा0 राधावल्लभ सीएमओ, डा0 संजीव यादव जिला क्षय रोग अधिकारी, डा0 नीरज अग्रवाल मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
.jpg)
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सीडीओ डा0 पूजा गुप्ता ने कहा कि समाज में एचआईवी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है, उन्होंने कहा कि कई बार जानकारी के अभाव या सामाजिक संकोच के कारण लोग समय पर जांच नहीं करा पाते जिससे बीमारी के फैलने की संभावना बढ़ जाती है इसलिए सभी विभागों और संस्थाओं को मिलकर लोगों को जागरूक करने तथा उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के लिए सक्रिय प्रयास करने चाहिए, कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक व्यक्ति को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों और कोई भी व्यक्ति उपचार से वंचित न रहे ।
.jpg)
सीएमओ डा0 राधावल्लभ ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि समय पर जांच और उपचार से एचआईवी जैसी बीमारियों की रोकथाम संभव है, जिला क्षय रोग अधिकारी डा0 संजीव यादव ने कहा कि एचआईवी और क्षय रोग दोनों ही गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हैं और कई मामलों में दोनों के बीच संबंध भी पाया जाता है इसलिए जोखिम समूह के लोगों की नियमित जांच और स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है, साथ ही प्रगति से अवगत कराया ।
कार्यशाला में दिशा इकाई से शाइस्ता बदर एवं ललित ने कि जोखिम समूह के लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है, कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा ग्रामीण विकास संस्थान के श्याम बाबू शुक्ला ने किया, डा0 ऋतु रंजन, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ0 रोहताश, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 अनुज चौधरी, डा0 सिद्धार्थ धनगर तथा नेहरू युवा केन्द्र से रामवीर शर्मा उपस्थित रहे, जिले के चिकित्सा अधीक्षक, अपर एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम से जुड़े अधिकारी, पीपीएसए, डब्ल्यूएचपी तथा एचएलएफपीपीटी योजना के प्रतिनिधि, मथुरा, फरह एवं वृन्दावन स्थित परामर्श एवं जांच केन्द्रों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।













