चौमुहां में हुरंगे का हुआ आयोजन, हुरियारिनों को किया सम्मानित

चौमुहां में हुरंगे का हुआ आयोजन, हुरियारिनों को किया सम्मानित
   मथुरा । चौमुहां कस्बे के भरतिया रोड स्थित सरकारी गौशाला के समीप ब्रज की सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप भव्य हुरंगे का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता बिहारीलाल उर्फ पूरन सिसौदिया ने किया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी उपस्थित रहे, हुरंगे के दौरान ब्रज की पारंपरिक होली और लोक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां हुरियारों और हुरियारिनों के बीच हंसी ठिठोली और उमंग की बौछारें पड़ीं ।


  आयोजन के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता हुरियारिनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, साथ ही आयोजन की गरिमा बढ़ाते हुए प्रत्येक प्रतिभागी हुरियारिन को एक-एक साड़ी भेंट की गई, कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने कहा कि ब्रज की होली और हुरंगा केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली विरासत है, ऐसे आयोजनों से हमारी युवा पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ी रहती है ।


  भाजपा नेता पूरन सिसौदिया ने कहा कि ब्रज संस्कृति की सेवा करना मेरा सौभाग्य है, हुरंगा हमारी लोक विधा का वह रंग है जो ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाकर सबको प्रेम के धागे में पिरोता है, मैं संकल्पित हूं कि हर वर्ष इसी तरह माता बहनों और क्षेत्रवासियों के सहयोग से इस परंपरा को और भव्य रूप प्रदान करता रहूंगा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पातीराम सिसौदिया, सतीश शर्मा, गुड्डू पहलवान, द्वारिकाधीश यादव, पूर्व चेयरमैन ओंकार सिंह, पवन सिंह, नेत्रपाल, कुलदीप, गिर्राज सिंह, रवींद्र सिंह, देवेंद्र पहलवान, मानसिंह आदि मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1481110
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.