होली मिलन एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न
होली मिलन एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न
मथुरा । राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई चौमुहां द्वारा ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर होली मिलन व सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शोभाराम शर्मा, खण्ड शिक्षा अधिकारी कैलाश प्रसाद शुक्ला, प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ0 कमल कौशिक व चेयरमैन प्रतिनिधि कारे बाबा ने मां सरस्वती, राधाकृष्ण के चित्रपट पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया।
.jpg)
कार्यक्रम में प्रेम व सौहार्द के प्रतीक होली के मधुर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए, कार्यक्रम में ब्लॉक चौमुहां के तीन विद्यालयों के सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को संगठन द्वारा सम्मानित किया गया, प्राथमिक विद्यालय मई के प्रधानाध्यापक रामशरण सिसोदिया, पीएम श्री विद्यालय नौगांव की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका बृजबाला वर्मा व प्राथमिक विद्यालय आझई खुर्द द्वितीय के प्रधानाध्यापक करन वीर सिंह को सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया।
.jpg)
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शोभाराम शर्मा ने कहा कि होली मिलन का पर्व आपसी भाईचारे का प्रतीक है, हम सभी अपने भेदभाव भुलाकर प्रेम व सौहार्द का वातावरण सृजित करते हैं, खण्ड शिक्षा अधिकारी कैलाश प्रसाद शुक्ला ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है, जो समाज को अंधकार से प्रकाश का मार्ग प्रशस्त करता है, कहा कि शिक्षा मानव समाज की नींव होती है, शिक्षा की नींव रखने की आधारशिला शिक्षक होते हैं, प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ0 कमल कौशिक ने कहा कि आज हम ऐसे महान शिक्षकों को विदाई दे रहे हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, समर्पण और कठिन परिश्रम से विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, जिला महामंत्री इन्द्रपाल सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त होने पर हमें आपके परिश्रम व अनुभव की कमी बहुत खलेगी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अंजना शर्मा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष हेमराज सिंह, जिला महामंत्री इन्द्रपाल सिंह, मनोज कुमार रावत, राजेश वर्मा, विजय गौतम, गोविन्द सिंह, बच्चू सिंह, जिला मंत्री ऊषा पचौरी, संरक्षक हरिओम शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरनारायण सिंह, महामंत्री राजकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पृथ्वीराज पोइया, जितेन्द्र चौहान, माधव चतुर्वेदी, रुबी चौहान, रेखा दीक्षित, अवनीश उपाध्याय, वेदप्रकाश शर्मा, लोकेश अग्रवाल, चोभ सिंह,दिलीप कुमार, रमेश चंद, राजीव सारस्वत, मुकेश सिसोदिया, देवेन्द्र सिंह बघेल, राकेश कुमार, राजीव कुमार, दिलीप सिंह, रमेश प्रताप सिंह, राजीव तेहरिया, सुदर्शन अग्रवाल, वैभव शर्मा, अनुपम शर्मा शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।







.jpeg)









