योगमाया शोभायात्रा की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप
योगमाया शोभायात्रा की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप
मथुरा । प्राचीन मां योग माया मंदिर, कंस कारागार से दो अप्रैल को निकलने वाली मां योग माया की शोभायात्रा धूमधाम से नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकाली जाएगी, इस आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार को मंदिर परिसर में आयोजन समिति की बैठक हुई, बैठक की अध्यक्षता मंदिर की महंत वंदना पाराशर ने की, संचालन संजय हरियाणा ने किया ।
.jpg)
बैठक में महंत वंदना पाराशर ने कहा कि यह शोभायात्रा क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सनातन संस्कृति का प्रतीक है इसलिए सभी श्रद्धालु मिलकर इसे भव्य और अनुशासित रूप से संपन्न कराएं, संजय हरियाणा ने बताया कि 2 अप्रैल को सायं 5 बजे प्राचीन माँ योगमाया मंदिर, कंस कारागार से शोभायात्रा प्रारंभ होगी, जहां से मलपुरा, रूपम टॉकीज, मंडी रामदास, चौक बाजार, सट्टा बाजार, होली गेट होती हुई विभिन्न मार्गों से होकर निकलेगी ।
.jpg)
उन्होंने बताया कि मंदिर में रात्रि 9 बजे से सुंदरकांड पाठ एवं प्रसादी वितरण का आयोजन भी किया जाएगा, बैठक में सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने अपने दायित्व निभाने का संकल्प लिया, इस दौरान सेवायत ओमप्रकाश पाठक, श्याम शर्मा, आशीष शर्मा, अर्जुन पंडित, हरिशंकर, विजय शर्मा, कुलदीप शर्मा, राहुल शर्मा, सर्वेश चतुर्वेदी आदि मौजूद थे ।







.jpeg)









