राज्यपाल दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को पहुंचेंगी मथुरा

राज्यपाल दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को पहुंचेंगी मथुरा 
-द्वारकाधीश मंदिर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी दर्शन
  मथुरा । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 9 व 10 मार्च को दो दिवसीय दौरे पर मथुरा आ रहीं हैं, शासन से जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल 9 मार्च की सुबह लखनऊ से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा मथुरा के लिए प्रस्थान करेंगी और सुबह लगभग 10:35 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान के हेलीपैड पर पहुंचेंगी ।


  मथुरा पहुंचने के बाद राज्यपाल विश्वविद्यालय के अतिथि गृह जाएंगी, इसके बाद वह वृंदावन के चैतन्य विहार फेज-2 स्थित राजकीय बालिका गृह का निरीक्षण करेंगी, दोपहर में विश्वविद्यालय के अतिथि गृह में विश्राम और भोजन का कार्यक्रम निर्धारित है, शाम करीब 5 बजे राज्यपाल मथुरा स्थित द्वारिकाधीश मंदिर पहुंचकर भगवान द्वारिकाधीश के दर्शन-पूजन करेंगी ।


 द्वारिकाधीश मन्दिर के दर्शन के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पुनः विश्वविद्यालय के अतिथि गृह लौटेंगी, जहां उनका रात्रि विश्राम होगा, 10 मार्च को सुबह 10 बजे से राज्यपाल पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी, इस दौरान आंगनबाड़ी किट वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, दोपहर बाद भोजन और मुलाकात के कार्यक्रम के पश्चात राज्यपाल दोपहर 2:55 बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2063934
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.