महिलाओं की देश और समाज के विकास में है अहम भूमिका-पूरन प्रकाश
महिलाओं की देश और समाज के विकास में है अहम भूमिका-पूरन प्रकाश
-महिलाएं घर व बाहर दोनों जगह की संभाल रही है जिम्मेदारी-डॉ0 पूजा गुप्ता
मथुरा । बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, इस अवसर पर सर्वप्रथम मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित महिला दिवस के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सभी ने देखा, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि महिलाओं की देश और समाज के विकास में अहम भूमिका है, सरकार लगातार महिलाओं, किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए प्रयास कर रही है जिसके अच्छे परिणाम भी दिखाई दे रहे हैं ।
.jpg)
मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता ने कहा कि महिलाएँ घर और बाहर दोनों जगह की ज़िम्मेदारी संभाल रही हैं, उन्होंने शुभकामना दी महिलाएँ ऐसे ही हर क्षेत्र में तरक्की करें और आगे बढ़ें, जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने कहा कि महिलाओं को अन्य महिलाओं के सशक्तीकरण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए, पीड़ित या शोषित महिला की मदद के लिए सबसे पहले आगे आना चाहिए, जिला सेवायोजन अधिकारी सुगंधा जैन, जिला प्रोवेशन अधिकारी विकास चंद्र ,सभी सीडीपीओ, सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेवायोजन विभाग एवं प्रोबेशन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे ।
.jpg)
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी मथुरा ग्रामीण शशि मिश्रा और सुपरवाइज़र मनीषा कौशल तथा फरह परियोजना की सुपरवाइज़र पूनम कुंतल को पोषण पुनर्वास केंद्र में सर्वाधिक बच्चे भर्ती कराने के लिए सम्मानित किया गया, इसी प्रकार विभाग में अच्छा कार्य करने वाली चार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं प्रमिला सुभाष नगर, मीना शर्मा पलसों, मुंदरा देवी नगला काशी, जयश्री बरसाना को अपने-अपने केंद्र के सभी लाभार्थियों का राशन का वितरण शत प्रतिशत चेहरा प्रमाणीकरण तकनीक के माध्यम से करने पर सम्मानित किया गया ।







.jpeg)









