बाजना में फूलडोल मेले की रही धूम, बम ढोल की थाप पर झूमे लोग

बाजना में फूलडोल मेले की रही धूम, बम ढोल की थाप पर झूमे लोग
  मथुरा । नगर पंचायत बाजना में फूलडोल का मेला इस वर्ष भी अपनी पूरी भव्यता और सांस्कृतिक विरासत के साथ संपन्न हुआ, मेले के दौरान पूरा बाजना कस्बा बम-ढोल और नगाड़ों की थाप से गूंज उठा, पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूँज ने वातावरण में एक अलग ही उत्साह और ऊर्जा भर दी जिससे हर कोई थिरकने पर मजबूर हो गया, नगर पंचायत चेयरमैन सुभाष चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की सराहना की ।
   उन्होंने कहा कि साते फूलडोल का यह मेला हमारी क्षेत्रीय पहचान और आपसी भाईचारे का प्रतीक है, चेयरमैन ने मेले में श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय जनता का अभिवादन स्वीकार किया और सफल आयोजन के लिए कमेटी को बधाई दी, सुबह से गूँंजी रागिनी और बम-ढोल मेले की शुरुआत सुबह 10 बजे से ही बेहद शानदार रही, एक ओर जहां बम ढोल की थाप पर युवा और बुजुर्ग झूमते नजर आए ।
   वहीं दूसरी ओर मंच पर आयोजित रागिनी प्रोग्राम ने समां बांध दिया, कलाकारों ने लोक गायकी के जरिए समाजिक और पौराणिक प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, सुबह से ही पंडाल दर्शकों की भारी भीड़ से खचाखच भरा रहा, उत्साह का माहौल मेले में सजी दुकानों, ऊंचे ऊंचे झूलों और बच्चों के खिलौनों के स्टॉल्स पर भारी भीड़ देखी गई, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा, वहीं नगर पंचायत की टीम ने सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1490232
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.