खुलासा : कब्र से निकले शव ने दी हत्या करने की गवाही
खुलासा : कब्र से निकले शव ने दी हत्या करने की गवाही
-प्रेमी के साथ कर दी थी बहू ने सास की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
मथुरा । मंगलवार को राया क्षेत्र के गांव भंकरपुर बसैला में सात दिन बाद महिला का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था, पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है, इसके बाद पुलिस ने मृतका की पुत्रवधु और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया, बुधवार को पुत्रवधु ओर उसके प्रेमी अभियुक्त आदिल पुत्र नसीरुद्दीन निवासीगण ग्राम भंकरपुर बसेला थाना राया को उनके घर ग्राम भंकरपुर बसैला थाना राया से गिरफ्तार कर लिया ।
मृतका के पति ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई थी कि उसकी पत्नी की हत्या कर शव को दफन किया गया है, थाना राया पुलिस को सूचना दी थी कि उसके बेटे आमिर की बहू के पडौस के ही रहने वाले आदिल पुत्र नसरूद्दीन के साथ अवैध सम्बन्ध हो गये, मना करने पर भी दोनों मिलते रहते थे तथा हम लोगों की बात नहीं मान रहे थे, मैं और मेरा बेटा आमिर दोनों बाहर रहकर काम करते है तथा हम लोग तीन मार्च को घर पर नही थे, करीब एक बजे रात्रि आदिल पुत्र नसरूददीन हमारे घर पर आया और मेरी पत्नी ने आदिल व बहू को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, इससे आदिल को गुस्सा आ गया ।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि आदिल व मेरी बहू ने मिलकर मेरी पत्नी की तकिया से मुंह दबाकर हत्या कर दी तथा समय करीब तीन बजे मेरी बहू ने मेरे पुत्र आमिर को सूचना दी कि अम्मी बोल नही रही है, सूचना पाकर मैं और मेरा बेटा घर पहुंचें तो मेरी बहू ने बताया कि अम्मी को साइलेन्ट अटैक पड़ गया है, इस पर मैंने व मेरे परिवारजनों द्वारा मेरी पत्नी को दफना दिया गया, इसके बाद मैंने अपनी पत्नी की मृत्यु का कारण जानने के लिये थाना राया पुलिस को सूचना जिसपर 10 मार्च को मेरी पत्नी मृतक के शव का डीएम के आदेश पर कब्र से निकालकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही पुलिस द्वारा की गई जिसमें मेरी पत्नी की दम घुटने से मृत्यु व गर्दन की हड्डी टूटा पाया गया ।







.jpeg)









