मथुरा शहर के ऐसे भी पार्क जो जिम्मेदारानों की उपेक्षा का शिकार
मथुरा शहर के ऐसे भी पार्क जो जिम्मेदारानों की उपेक्षा का शिकार
मथुरा । नगर निगम अंतर्गत मथुरा शहर की इस धनी आबादी में एक बड़ा पार्क है, जो कि मथुरा रेलवे स्टेशन और गीता एनक्लेव गोविंद नगर बैंक कॉलोनी के मध्य लगभग 10 एकड़ के क्षेत्रफल में फैला हुआ है, यह पार्क मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण तथा पर्यटन विभाग के अधीन भी आता है, इस बेशकीमती जमीन पर अब अतिक्रमण भी हो रहा है, आवारा पशु, गंदगी, कूड़ा फैलाने वालों के लिए यह बड़ा अड्डा बन गया है ।

इतनी महत्वपूर्ण जगह पर सरकारी तंत्र क्यों मौन है, पता नहीं ? यह पार्क शहर की धड़कनों में शामिल आबादी के मध्य महत्वपूर्ण पार्क की भूमिका निभा सकता है, मथुरा रेलवे तथा जन्मभूमि पर हर मौसम में हजारों की संख्या में दर्शनार्थियों का आवागमन रहता है, एक ऐसा ही पार्क सारनाथ (बनारस) में भी पुरातन विभाग के अधिकार में है ।

वहाँ के प्रशासन से समय रहते सौंदर्यीकरण का काम पूरा किया है, मथुरा के नगर में इसका जैसा ही एक औऱ डैंपियर पार्क (भगत सिंह) पार्क है, इसके अलावा शहर में नहीं है, लोगों ने जिला प्रशासन तथा नगर प्रशासन से अपील की है कि इस पार्क की अपनी कार्यक्षमता से सौंदर्यीकरण का अलग बजट देकर पार्क का विकास कराया जाये जिससे नगर के लोगों तथा पर्यटकों को इसका भरपूर लाभ मिल सके ।







.jpeg)









